मिर्जापुर, जनवरी 8 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के चड़ेरु चौकठा गांव के पास बीती रात अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर में टकराने से सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। आसिफ एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दे हात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव निवासी 30 वर्षीय आसिफ दुकान पर बैटरी बनाने का काम करता था। उसके दोस्त के बहन की शादी प्रयागराज स्थित भारतगंज में थी। आसिफ अपने गांव के ही ऑटो चालक जमीर खां के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे शादी समारोह से वापस लौट रहा था। चालक ऑटो लेकर जैसे ही जिगना के चड़ेरु चौकठा गांव ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार आसिफ गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि च...