हापुड़, मार्च 8 -- क्षेत्र में किठौर मार्ग कुछ आरोपियों ने शादी समारोह से घर लौट रहे जीजा-साले पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी रोहित त्यागी ने बताया कि आठ फरवरी को वह अपने साले अंकित के साथ शादी समारोह में शरीक होने किठौर मार्ग स्थित एक विवाह समारोह में गया था। वहां से वापस लौटते समय किठौर मार्ग पर गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के दिनेश ने अपने पुत्र अभिषेक व अभिलाष के साथ मिलकर दोनों को रोक लिया। विरोध पर गाली-गलौज कर अभद्रता कर दी। इसी बीच आरोपियों ने दोनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। विवाद होता देखकर कुछ राहगीर मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। थाना देहात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.