बुलंदशहर, फरवरी 6 -- तहसील क्षेत्र में गांव जाते समय घने कोहरे के कारण एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात शादी समारोह से लौटते समय शिकारपुर से जलालपुर करीरा मार्ग पर घाने कोहरे के कारण मोटरसाइकिल पुलिया से टकरा गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक जलालपुर करीरा निवासी लगभग 55 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र धन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति कपिल कुमार पुत्र कोमल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव हुलासन के समीप हुआ। जहां घने कोहरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और बम्बे में जा गिरी। परिजनों ने बताया कि गजेंद्र सिंह पुत्र धन सिंह और कपिल कुमार पुत्र कोमल प्रसाद शिकारपुर स्थित विनायक फार्म हाउस में...