देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। बंपास टाउन अवस्थित विवाह भवन में अभिषेक कुमार की शादी के दौरान अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत 14 लाख रुपए के सामानों की चोरी कर ली है। घटना 12 फरवरी 2026 रात लगभग 11:30 से 12 बजे के बीच बतायी जा रही है। जामताड़ा जिले में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत पीड़ित अभिनव कुमार ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि चोरी गए सामान में एक गोल्ड हार सेट, दो सोने की कान बालियां, दो सोने की रिंग, दो चांदी की पायल, पांच बिछिया, एक चांदी की चाबी रिंग और मोबाइल फोन शामिल है। उसके अलावा एक बैग में 30 हजार रुपए नकद और सोने का एक और रिंग भी रखा था। चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपए आंकी गई है। पीड़ित ने बताया कि सामान क्रीम कलर और लाइट पिंक कलर के बैग में रखा ग...