मथुरा, फरवरी 13 -- थाना बलदेव पुलिस ने शादी समारोह में डीजे पर पसंद का गाना बजवाने को लेकर लड़की पक्ष के लोगों से विवाद होने पर हवाई फायरिंग करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बलदेव वीर सिंह ने बताया कि आठ फरवरी रात करीब 12 बजे अभी गार्डन मैरिज होम, अवैरनी में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर गाने बजाने को लेकर डीजे वाले और लड़की पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। इसमें आरोपी युवक ने विवाद के दौरान देशी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी थी। इससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गयी थी। इस मामले में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी वीर सिंह यादव ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा चार बजे महिला उप निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। हनुमान तिराहे के समीप से आरोपी गोविन्द निवासी कैल...