मुंगेर, जनवरी 15 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के विषणपुर गांव में शादी समारोह में अवैध हथियार से गोली चलाना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो फोटो के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर उक्त आरोपित को अवैध कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि असरगंज में मो तन्वीर पिता मो शमसुद्दीन के भाई शहीद की बारात गांव के ही मो बदरुद्दीन की नातिन से शादी के लिए पहुंची थी। इस दौरान बारात में मो राजू और मो तन्वीर के द्वारा अवैध कट्टा से हर्ष फायरिंग की गयी। जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान करते हुए असरगंज थाना में मामला दर्ज़ करते हुए मो तनवीर को गिरफ्तार कर एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया। वहीं मो राजू फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.