चाईबासा, फरवरी 20 -- चाईबासा। जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत बनकटी गांव निवासी 18 वर्षीय रोशनी गोप ने अपने नया घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार के मृतिका का परिजन रात में एक शादी समारोह में जा रहे थे। वह भी शादी समारोह जाना चाह रही थी। लेकिन उसके माता-पिता ने उसे अपने साथ नहीं ले गए। जिससे वह गुस्से में आकर अपने नए घर में चली गई और गमछे से फांसी का फंदा बांध कर झुल गई । जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि शादी समारोह में नहीं ले जाने से फांसी लगाकर जान दे दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.