दुमका, अप्रैल 9 -- दुमका प्रतिनिधि।शादी समारोह में एक युवती के साथ छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में जरमुंडी थाना की पुलिस ने बांधडीह गांव के तीन युवकों छोटू मंडल, फनी कुमार मंडल,दामोदर मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना सोमवार की देर रात में हुई थी। जानकारी के अनुसार एक युवती गांव के शादी समारोह में गयी थी। इस बीच तीन युवक उक्त शादी समारोह में पहुंच गए और युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने युवती के परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। घटना की खबर मिलने पर जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जरमुंडी थाना की पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.