संभल, फरवरी 23 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास गैस गोदाम मार्ग स्थित धर्मशाला में शनिवार देर रात शादी समारोह दुल्हन के भतीजे पर युवतियों से छेड़छाड़ करने का मोहल्ले के युवकों ने आरोप लगाया। दोनों में विवाद हुआ और मारपीट हुई। घटना से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस धर्मशाला में लगे कैमरे खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला कैथल गेट निवासी युवती की शनिवार रात आवास विकास गैस गोदाम मार्ग स्थित एक धर्मशाला में शादी थी। शादी में दुल्हन के भतीजे की मोहल्ले के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोहल्ले के युवकों ने दुल्हन के भतीजे पर आरोप लगाया कि शादी समारोह में शामिल युवतियों से...