अमरोहा, मार्च 7 -- शादी समारोह में बरातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शहर के एक बैंक्वेट हॉल में गुरुवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। कुछ मेहमान जयमाला में लगे थे, जबकि कुछ मेहमान खाना खा रहे थे। इसी बीच खाना खाने के दौरान बरातियों और घरातियों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। मौके पर अफरातफरी मच गई। शोर होने पर जयमाला का कार्यक्रम रोक दिया गया। मौजूद मेहमानों ने दोनों पक्षों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की बावत जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास भी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.