फरीदाबाद, जुलाई 6 -- फरीदाबाद। शादी-ब्याह के सीजन में अक्सर होने वाले पटाखों के शोर और धुएं से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरती है। शहर में अब किसी भी बैंक्वेट हॉल में शादी या अन्य समारोह होते हैं तो संचालक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शपथ पत्र देना होगा कि वह कार्यक्रम में पटाखे नहीं चलवाएगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। स्मार्ट सिटी प्रदूषण के मामले में अक्सर शिखर पर रहता है। सर्दी में प्रदूषण का स्तर 450 पार कर जाता है। फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो जाते हैं। इसे देखते हुए तीन माह पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता को देखते हुए पटाखों-आतिशबाजी के उपयोग, निर्माण, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। ग्रीन पटाखों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.