कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के पिचौरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने दतिया एमपी से अए एक युवक को तमंचा लहराकर डांस करना भारी पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन राजपुर पुलिस ने आरोपित युवक को तमंचे सहित दबोचने के बाद शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के पिचौरा गांव के रहने वाले महेंद्र यादव के पुत्र मनीष की शुक्रवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उनका रिश्तेदार विकास यादव पुत्र श्री राम निवासी ग्राम तैतना थाना गोदन जनपद दतिया एमपी भी आया था। शादी के जश्न में उसने तमंचा लहारते हुए अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में किसी ने वायर...