रांची, जून 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के सोसो गांव में शुक्रवार की शाम अपने परिचित की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह 10 बजे की है। मृतक 32 वर्षीय गोवर्द्धन मुंडा की अनगड़ा थाना क्षेत्र के हापतबेड़ा का निवासी था। रिश्तेदारों ने बताया कि शनिवार को वह घर आने के लिए तैयार हो रहा था। इसी बीच उसने बताया कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है, कुछ देर आराम करने के बाद घर चलेंगे और सो गया। सुबह जब परिचित उसे जगाने गए तो वह मृत पाया गया। इसके बाद परिचितों ने शनिवार की शाम चार बजे शव को हापतबेड़ा स्थित उसके घर भेज दिया गया। इसके बाद घटना की जानकारी अनगड़ा थाना पुलिस को दी गई। शाम में शव को अनगड़ा थाना लाया गया। गोवर्द्धन की अचानक मौत को परिजन पचा नहीं पा रहे हैं। मृतक की पत्नी तार...