अमरोहा, फरवरी 23 -- हसनपुर, संवाददाता। शादी समारोह में शराब के नशे में धुत युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नगर के बैंकट हॉल में शुक्रवार रात बारात आई थी। बारात के स्वागत के लिए गजरौला से फूल बरसाने वाली युवतियों को बुलाया गया था। करीब 16 साल की लड़की भी अपनी मां के साथ फूल बरसाने के कार्य के लिए आई थी। इस दौरान किशोरी बैंकट हॉल के कमरे में कपड़े बदलने गई तो पीछे से शराब के नशे में धुत युवक भी पहुंच गए। उन्होंने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से पुलिस ने दो आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.