फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। आगरा के हरीपर्वत थाने से आयी पुलिस टीम ने यहां एक गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह के दौरान ही दबिश मार दी। पुलिस दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में यहां पर पहुंची थी। शादी जैसे आयोजन में पुलिस की इंट्री पर यहां लोग बिफर गये। पुलिस से भिड़ लोग हंगामा करने लगे और इस दौरान हाथापाई भी हो गयी। दुष्कर्म के आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। कादरीगेट लकूला मार्ग पर एक गेस्ट हाउस में शनिवार की रात वैवाहिक समारोह चल रहा था। मध्य रात्रि के बाद यहां पर आगरा पुलिस पहुंची तो समारोह में मौजूद लोग सहम गये। पुलिस कर्मियों से जानने का प्रयास किया कि किसकी तलाश में आये हैं और शादी जैसे आयोजन में खलल डालने की क्या जरूरत है। इस पर पुलिस ने जब मिजाज बिगाड़ा तो यहां पर मौजूद कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस टीम से खूब नोकझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.