आगरा, दिसम्बर 10 -- सदर क्षेत्र स्थित मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान 30-40 अज्ञात लोग पहुंच गए। गाली गलौज कर उत्पात मचाने लगे। विरोध पर आरोपितों ने पत्थरबाजी कर दी। मेहमानों के लिए लगा खाना फेंक दिया। यह दृश्य देख मैरिज होम में अफरातफरी मच गई। इस दौरान आयोजक के कई मेहमान चोटिल हो गए। पीड़ित अख्तर खान निवासी नगला काछियान आगरा कैंट ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नौ दिसंबर को सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित ओम गार्डन न्यू जनता कॉलोनी में बेटे का शादी समारोह था। कार्यक्रम में 30-40 अज्ञात लोग अचानक घुस आए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। शादी में आए मेहमानों से अभद्रता करने लगे। विरोध पर आरोपित भड़क गए। खाना जमीन पर फेंक दिया और पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ और अफरातफरी का माहौल हो गया। पत्थर लगने से कई मेहमान घायल हो गए। चार...