हापुड़, फरवरी 6 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों पर शादी समारोह में महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की दो दिन पूर्व शादीर थी। शादी का कार्यक्रम गढ़ नगर के एक मैरिज होम में था। शादी कार्यक्रम में क्षेत्र के तीन युवक आ गए और महिलाओं के कक्ष में जाकर अभद्र कमेंट करने लगे, इस दौरान आरोपियों ने वहां पर महिलाओं की वीडियो भी बनाई। इसकी जानकारी होने पर महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पनर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.