हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर/बिवांर, संवाददाता। बिवांर थानाक्षेत्र के कुनेहटा गांव में शादी वाले घर में दबंग पड़ोसी के पथराव करने से अफरा-तफरी मच गई। पथराव तब किया गया जब घर के अंदर मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। इससे दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने मौदहा-बसवारी मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा काटा। दुल्हन अपना मंडप सड़क पर रखकर बैठ गई। थाने में घटना की तहरीर दी गई है। स्थानीय थाना और चौकी पुलिस के व्यवहार से असंतुष्ट दुल्हन पक्ष के लोगों ने मुख्यालय पहुंचकर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है। आज आनी है श्वेता की बारात थानाक्षेत्र के कुनेहटा गांव निवासी विनय श्रीवास की पुत्री श्वेता की कल 14 फरवरी को बारात आनी है। शुक्रवार को विनय के घर विवाह पूर्व होने वाले तेल व मंडप के कार्यक्रम चल रहे थे। विनय की पत्नी पानकुमारी का आरोप है कि इसी द...