आजमगढ़, मई 14 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बारागोठी गांव में मंगलवार की रात आई बारात में जयमाल के समय हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दूल्हे के मामा को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूल्हे के फुफेरे भाई पर फायरिंग करने का आरोप है। अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के मसौदा गांव निवासी राम उजागिर के जीजा रामदीन निवासी हांसापुर थाना अहरौला के पुत्र की मंगलवार को शादी थी। बारात अहरौला थाना क्षेत्र के बाराकोठी गांव में गई थी। रात में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान आतिशबाजी हो रही थी। दूल्हा के बुआ का लड़का हर्ष फायरिंग करने लगा। इस दौरान गोली दूल्हा के मामा राम उजागिर के हाथ में लग गई। जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घायल को लेकर लोग सीएचसी अहरौला पहुंचे। डॉक्टर ने प्र...