मुरादाबाद, फरवरी 13 -- ग्राम लाडलाबाद से बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार देर रात ग्राम मघपुरी के पास बाइक पर दो युवक जयप्रकाश पुत्र घासीराम उम्र 38 वर्ष निवासी कॉसमॉस हॉस्पिटल के पीछे नई बस्ती थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद तथा दूसरा सतपाल पुत्र राम सिंह निवासी कॉसमॉस हॉस्पिटल के पास प्रेमनगर थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 35 वर्ष थाना क्षेत्र के ग्राम लाडलाबाद से किसी शादी समारोह से मुरादाबाद घर जा रहे थे, तभी मुरादाबाद बिजनौर रोड पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी जिसमें दोनों युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई। दोनों युवकों को स्थानीय...