एटा, फरवरी 14 -- बधा रोड स्थित स्टांप वेंडर का शव खेत में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली और घरवालों को सूचना दी। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बेटा ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की बाइक भी नहीं मिली है। पुलिस की माने तो शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं है और जेब से मोबाइल, रुपये भी मिले है। थाना जैथरा के गांव बिछंद निवासी हेमंत मिश्रा (45) पुत्र विष्णु दयाल मिश्रा स्टांप वेंडर थे और वर्तमान में परिवार के साथ आवास विकास कालोनी कोतवाली नगर में रहते थे। कचहरी रोड पर स्टांप वेंडर की दुकान थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को गांव अंगरइया में शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे उसके बाद से वह न तो शादी में पहुंचे और न ही घर लौटे। शनिवार सुबह नौ बजे एटा-अलीगंज रोड गांव बधा स्थित शराब के ठेका के पास खेत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.