सुल्तानपुर, फरवरी 20 -- लंभुआ, संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए गहने, नगदी व बर्तन इत्यादि पर हाथ साफ कर दिया। समारोह से लौटने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के लोटिया चांद चौरा निवासी प्रवेश धुरिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18 फरवरी को परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए शाम के समय चोरों ने घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़कर उसमें रखा 25 हजार रुपए नगद, गहने तथा बर्तन चुराकर फरार हो गए। रात में ही शादी समारोह से लौट के बाद जब चोरी की घटना की जानकारी होगी तो तत्काल पुलिस को फोन से सूचना दी। पीड़ित प्रवेश धुरिया ने बताया कि जब व...