पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मनातू कस्बा निवासी भाजपा नेता करेस राम का शव कुंए से शनिवार को बरामद होने के बाद से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। मृतक के भाई सुरेश राम ने बताया कि करेस राम शुक्रवार की रात्रि में करीब 7:00 बजे घर से करीब 2 किलोमीटर दूर पसिया गांव में श्रवण राम के पुत्री के शादी कार्यक्रम में बेटा दामाद एवं गांव वाले के साथ गये थे। शनिवार की सुबह में वे नहीं लौटे तब उन्हें ढूंढने का हर संभव प्रयास किया गया परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में श्रवण राम के घर भी जाकर उन्होंने पता किया परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। सुरेश राम ने बताया कि शनिवार को वह दोबारा करीब 11 बजे श्रवण राम के घर के पास पहुंचे और आसपास जानकारी लेने का प्रयास किया तब श्रवण राम के घर के पीछे कुआं में शव पड़ा पाया गया। उन्होंने बताया...