हमीरपुर, मई 14 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर कस्बे में साली की शादी में आये युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने चार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जबकि दूसरे पक्ष की महिला ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जलालपुर थाना के ममना गांव निवासी जयहिंद साहू ने थाना में तहरीर देकर बताया कि बिवांर में साली रामादेवी पुत्री संतोष साहू की शादी में शामिल होने के लिए आया था। शादी में बांधुर बुजुर्ग गांव का कामता साहू अपने तीन साथियों के साथ आया था। जो टीका के समय खाना खाने को लेकर हंगामा मचाने लगा। मना करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट की। जिससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। यूपी 112 नंबर पर फोन करने पर आई पुलिस समझ कर वापस चली गई। मारपीट के शिकार जयहिंद ने थाना में तहरीर दी है। वहीं नीलम पत्नी रमाकांत ने जयहिंद के खिलाफ थाना में तह...