हरिद्वार, अप्रैल 22 -- बहादराबाद में एक शादी में घुड़चड़ी के बाद रिबन काटने की रस्म के दौरान वर और वधु पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा धराती-बाराती घायल हो गए। विवाद के बाद दोनों की शादी भी कैंसिल हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने होटल में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर क्षेत्राधिकार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आते ही भीड़ तीतर भीतर हो गई। सोमवार की रात मुरादाबाद से बारात बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बारात एक होटल में ठहराई गई थी। घुड़चड़ी के बाद रिबन काटने की रस्म चल रही थी। बताया जा रहा है की लड़कियों के ऊपर लड़का पक्ष ने छींटाकशी कर दी। इस बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है की लड़की पक्ष के 12 से ज्यादा लो...