एटा, फरवरी 10 -- शादी में मनपसंद गाना न बजाने पर डीजे संचालक को पीटा। मैक्स पिकअप में भी तोड़-फोड़ कर दी। मामले में घायल की पत्नी ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पिलुआ के गांव भदवास निवासी विनीता पत्नी मोहनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह फरवरी को पति मोहनलाल गांव भदवास से गांव के ही लोकेन्द्र की बरात चढाने के लिए डीजे का सामान मैक्स पिकअप से थाना रिजोर के गांव जार आए थे। बरात में जाते समय पति के गांव जार के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। बरात चढ़ने के बाद रात करीब डेढ़ बजे पति मोहनलाल मैक्स में डीजे का सामान लेकर वापस गांव भदवास आ रहे थे। गांव जार से करीब डेढ किलोमीटर निकले। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे नौ से दस अज्ञात आरोपियों ने दो ई-रिक्शा, बाइक को आगे लगाकर गाड़ी रुकवा ली। सभी लोगों ने मिलकर पति को जबरन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.