आरा, मई 16 -- बिहार के भोजपुर में एक युवक की पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। भाई को खाना देकर फतेहपुर बाजार से घर लौटने के दौरान उसके साथ मारपीट की गयी थी। उसके सिर, बाएं गाल, हथेली, केहुनी, छाती, पेट पर जख्म का निशान और दोनों आंख पर सूजन एवं काले रंग के जख्म का निशान पाया गया है। मुंह से खून भी बहता हुआ पाया गया था। ऐसे में परिजनों की ओर से लाठी-डंडों एवं रॉड से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। दो दिन पहले राकेश की बहन की शादी में नाच के कार्यक्रम में विवाद हुआ था। घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में बुधवार रात की है। मृत युवक पटखौली गांव निवासी सुरेंद्र राम का 26 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार था। कहा जा रहा है कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में उसका चयन हो गया था और मेरिट लिस्ट में नाम भी आ गया था। वह झारखंड में ट्रक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.