लखनऊ, फरवरी 15 -- फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन लॉन से ढोल बजाकर लौट रहे दो युवा कलाकारों को किसी वाहन ने रौंद दिया। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के शव कब्जे में ले लिए हैं। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। कोरियानी गांव निवासी मनोज (23) और रिशु (22) शादी विवाह में ढोल बजाते थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार को दोनों अयोध्या रोड पर गोल्डन लॉन में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में ढोल बजाने गए थे। रात करीब 10 बजे एक ही बाइक से लौट रहे थे। नवाब अली पुरवा कट से दोनों उल्टी दिशा से जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोर से टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटन...