बदायूं, अप्रैल 16 -- नगर के कछला रोड स्थित एक धर्मशाला में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह में डांस करने से रोकने पर दबंगों ने शादी में आए लोगों से मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। शादी समारोह में शामिल होने आए पीड़ित नन्हे ने बताया कि वह अपने साले की लड़की शादी में आए थे। इसी दौरान नगर के मोहल्ला संख्या चार के कुछ दबंग शादी में आ गए और डांस करने का प्रयास करने लगे। डांस करने से मना किया तभी दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में नन्हे और अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल आरएस पुंडीर ने बताया घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.