मोतिहारी, फरवरी 12 -- तेतरिया। राजेपुर थाना के झिटकहिया पंचायत के वार्ड नंबर 1 सहबजिया निवासी उपमुखिया गजेन्द्र दास (38),उसी गांव के किसान अनिल प्रसाद (37) व विनोद प्रसाद (50) की वाहन दुर्घटना में मौत से परिजन में कोहराम मच गया है। घर से तीनों पकड़ीदयाल थाने के सिरहा अपने रिश्तेदार इंद्रजीत कुशवाहा के पुत्री के शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे चले। रास्ते में चालक ने संतुलन खो दिया जिससे पेड़ से स्कार्पियो की जोरदार टक्कर हो गयी। मौत की खबर मिलते ही तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही मृतक अनिल प्रसाद, विनोद प्रसाद के चचेरा भाई अरविंद, देवेंद्र, राजकिशोर गांव के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। मृतक उपमुखिया की अनिल प्रसाद से गहरी दोस्ती थी। दोनों हर जगह एक साथ जाते थे। बुधवार को एक ही गांव से तीन शव का अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.