दुमका, जुलाई 9 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट-केन्दुआ गांव में सोमवार रात्रि एक लड़की की शादी में बाधा डालने हथियार के साथ पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों व परिवार के सदस्यों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में उक्त लड़की की मां पत्रिका देवी ने थाना में आवेदन देकर बताई है कि सोमवार को बेटी की शादी के लिए दरवाजे पर बारात पहुंची थी। वरमाला का आयोजन चल रहा था। तभी केंदुआ गांव के अभिनाष यादव 22 वर्ष कमर से पिस्तौल निकालकर हाथ में लहराने लगा। साथ ही जान मारने का धमकी देने लगा। तभी ग्रामीण व घर परिवार के सहयोग से उक्त आरोपी को पकड़ लिया और एक ट्रैक्टर में बांध दिया गया। फिर 100 डायल में फोन कर घटना की सूचना दी गई। कुछ देर बाद सरैयाहाट थाने से पुलिस पहुंची। जहां पुलिस आरोपी को अपने साथ थाना ले गयी। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.