फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शादी में काम को गये एक मंद बुद्धि बालक के साथ सामूहिक कुकर्म किया गया। ठेकेदार समेत दो लोगों पर आरोप लगा है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक गांव का मंद बुद्धि बालक फतेहगढ़ में शादी के अवसर पर काम करने को गया था। बालक के भाई ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई मानसिक रूप से परेशान रहता है। उसके गांव का ही एक युवक उसके भाई को फतेहगढ़ के एक मोहल्ले के ठेकेदार के यहां सुबह 4 फरवरी को शादी में काम कराने को ले गया था। काम से वापस जब उसका भाई आया तो उसने बताया कि गांव के ही एक युवक और उसके साथ फतेहगढ़ के एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ कुकर्म किया। इस मामले में पीड़ित के भाई ने ठेकेदार को भी आरोपित किया है। फतेहगढ़ ...