अमरोहा, मार्च 10 -- शादी समारोह में शामिल होने आए युवक व उसके परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। सभी को बुरी तरह पीट दिया गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तहरीर पुलिस को दी गई है। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी दिनेश अपने परिवार वालों के साथ शनिवार की रात गजरौला क्षेत्र के गांव कुदैनी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वहां पर दिनेश का किसी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज होने लगी। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि युवकों ने दिनेश व उसके परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह पीटकर सभी घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई थी। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.