भदोही, फरवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। शहर में आयोजित एक शादी में शिरकत करने आई वाराणसी की महिला के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसका मंगल सूत्र भी छीन लिया गया। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। वाराणसी जिले के 58/265डी दो, खजुरी, पांडेयपुर निवासी दुर्गेश गुप्ता की पत्नी सविता गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दिया। कहा कि वह भतीजे की शादी में भाग लेने के लिए पांच फरवरी की रात भदोही पोस्ट ऑफिस के पास आई थी। रिश्तेदार एवं बेटी के साथ शादी में भाग लेने जा रही थी। तभी भतीजी आस्था, सिमरन तथा उनके पिता महेंद्र गुप्ता पीछे से आकर मां, बहन की गालियां देने लगे। जिसका विरोध करने पर सिमरन ने मंगल सूत्र छीन लिया। उसके बाद आरोपितों पिता एवं बेटियों ने उनके साथ मारपीट किया, जिससे उनके हाथों की अंगूली टूट गई। इतना ही नहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.