वरिष्ठ संवाददाता, जून 3 -- प्रयागराज के जयंतीपुर में श्रीराम वाटिका में सोमवार देर रात चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान अचानक गोलियां तड़तड़ाने लगीं और चीख पुकार मच गई। विवाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से महेंद्र सिंह और राज सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस से लोगों की कहासुनी भी हो गई। धूमनगंज पुलिस के अनुसार, जयंतीपुर स्थित श्रीराम वाटिका में सोमवार की वैवाहिक समारोह था। वाटिका के पास ही महेंद्र सिंह का मकान है। शादी समारोह की वजह से दर्जनों चारपहिया व दोपहिया वाहन सड़क पर आड़े तिरछे खड़े थे। वाहन खड़ा करने को लेकर महेंद्र सिंह की शादी...