हरदोई, दिसम्बर 3 -- हरपालपुर। शादी न कराने से नाराज युवक ने गड़ासे से हमला कर चचेरे भाई को गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी अनंतराम 35 पुत्र धर्मपाल राठौर मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे खेतों में खड़ी आलू की फसल की खुदाई के लिए जा रहा था। तभी उसके चचेरे भाई राम जी ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर ताबड़तोड़ गडासे से कई प्रहार कर दिए। इससे कि वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। इसके बाद वह भाग गया। चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अनंतराम की मां उषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपित राम जी को हिरासत में ले लिया है। घायल को इलाज के लिए हरपालपुर सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल के रे...