उन्नाव, मार्च 26 -- चकलवंशी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी राजेश ने उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी करने को कहा तो युवक मुकर गया। जब वह परिजनों के साथ युवक के पास पहुंची तो उसने अपने छह परिजनों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.