अमरोहा, जुलाई 8 -- शादी के 17 महीने बाद ही रिश्ते में दरार आ गई। पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुर व देवर पर छेड़छाड़ करने के अलावा दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। मामले में पुलिस ने पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक किसान ने आठ फरवरी 2024 को अपनी बेटी की शादी जोया निवासी एक युवक के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने के ताने देकर प्रताड़ित करते थे। विरोध पर मारपीट की जाती थी। मौका मिलने पर ससुर व देवर अक्सर छेड़छाड़ किया करते थे। शिकायत पर पति आरोपियों से कुछ कहने के बदले उल्टा विवाहिता के साथ ही मारपीट करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.