कौशाम्बी, जून 22 -- कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहा के नजदीक शुक्रवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार पेंटर को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शादी के 15 दिन बाद हुई पेंटर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। नगर पालिका परिषद भरवारी के मौलवी लियाकत अली नगर (अमहा) गांव का 22 वर्षीय कुलदीप पटेल पुत्र मैकू लाल पटेल पेंटर था। 15 दिन पहले प्रयागराज के हनुमानगंज में उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार की रात वह बाइक से ससुराल जा रहा था। चाकवन चौराहा के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह छिटककर गिर गया। इस दौरान कंटेनर उसे रौंदते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात को मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। सुबह वह ससुराल नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। थाने पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.