मुंगेर, दिसम्बर 13 -- बिहार के मुंगेर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जब शादी के 10 दिन बाद ही नई दुल्हन पड़ोसी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है पड़ोसी उसका ब्वॉयफ्रेंड है। इस दौरान वो अपने साथ कैश और ज्वेलरी भी ले गई है। जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को स्नेहा की शादी मानिकपुर के जितेंद्र झा के साथ हुई थी। 2 तारीख को ससुराल पहुंची थी। और फिर 10 दिसंबर की शाम अचानक घर से लापता हो गई। दुल्हन के अचानक गायब होने से ससुराली भी दंग रह गए। इस मामले पर लड़की की सास ने कहा कि उसके बर्ताव से कभी हमें ऐसा लगा ही नहीं कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। हमें यकीन ही नहीं हो रहा कि वो ऐसा कर सकती है। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद इस मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द दोनों के बरामदगी की बात कही जा रह...