हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 15 -- बिहार के खगड़िया जिले में ससुराल आए दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार जंली टोला में गुरुवार तड़के हुई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के डंडारी गांव के वार्ड 6 निवासी बिंदेश्वरी यादव के बेटे टोनिश यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है। टोनिश की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। वह 8 दिन पहले अपने ससुराल आया था। परिजन ने आरोप लगाया है कि टोनिश की नवविवाहित पत्नी का उसके बहनोई के साथ अफेयर है। इसी के चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस ने पत्नी, सास-ससुर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात की सूचना के बाद खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया कि टोनिश शादी के बाद अपने ससुराल आया था। गुरुवार को वह घर वापस लौटने ही वाला था कि उससे पहले किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.