मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। शहर के दो नंबर गुमटी इलाके में प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए विवाद ने अचानक हाई वोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। घटना के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के साथ मारपीट भी हुई, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, युवती ने युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि, युवक काफी समय से शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन अब इंकार कर रहा है। इसी बात को लेकर वह बीच सड़क पर युवक से शादी करने की जिद करने लगी। युवक के इंकार करते ही विवाद बढ़ गया और दोनों ने एक-दूसरे से उलझ गए और हाथापाई शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाना के डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.