हमीरपुर, मार्च 13 -- यूपी के हमीरपुर में शादी न होने से परेशान एक युवक के हाई प्रोफाइल ड्रामे से उथल-पुथल मचा दी। कस्बे के बांघा मोहल्ले में स्थित घर में पहले जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद आग लगाकर छत के ऊपर चढ़ गया। धुएं और आग की लपटें उठती देखकर खलबली मच गई। आसपास के लोगों का घर के बाहर जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सिरफिरे युवक को छत से उतारकर हिरासत में लिया। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान गृहस्थी का काफी सामान जल कर राख हो गया। कस्बे के मोहल्ला बांघा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मोहल्ले के रमेश विश्वकर्मा के घर से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि रमेश के 25 वर्षीय बेटे दिनेश ने ही शादी न होने से नाराज़ होकर पहले अपने घर में तोड़फोड़ की उसके बाद आग लगा दी है। आग लगाने के बाद द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.