नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को 25 वर्षीय शादीशुदा महिला को कथित तौर पर गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने शादी के लिए मना कर दिया था। घटना 19 और 20 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। महिला का नाम कल्पना है और वे दिल्ली के नजफगढ़ की निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी तुषार ने कल्पना को गोली मारी है। कल्पना गुरुग्राम के एक क्लब में नौकरी करती हैं। देर रात हुए हमले के बाद कल्पना ने खुद पति को कॉल कर जानकारी दी थी। कल्पना ने बताया था कि तुषार ने उसे गोली मार दी है। दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले तुषार से कल्पना की 6 महीने पहले ही दोस्ती हुई थी। वे कल्पना पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था जबकि कल्पना लगातार मना कर रही थीं। पुलिस ने बताया कि तुषार के साथी शुभम उर्फ ​​जॉनी (...