चंदौली, मई 9 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात को बरात में उस समय हड़कंप मच गया जब दूल्हे को धानापुर पुलिस उठा ले गई। आरोप है कि दूल्हे के परिवार की ही एक महिला ने उसपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शादी को रोकवा दिया और दूल्हे को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। दूल्हा पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात बताया जा रहा है। महिला का धानापुर थाना क्षेत्र में मायका है। उसने धानापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव से बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आयी थी। बरात में खुशियों का माहौल था। जयमाल के बाद मंडप में सिंदूरदान की तैयारी चल रही थी। इस दौरान अचानक आरोप लगाने वाली महिला पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे पर गंभीर आरो...