बाजपुर, नवम्बर 3 -- शादी से महज एक दिन पहले दुल्हन के अपने प्रेमी संग भाग जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। रविवार को जब बारात निकलने की तैयारियां जोरों पर थीं, उसी वक्त लड़की पक्ष की ओर से आई खबर ने सबको हैरान कर दिया। बताया गया कि युवती बीती रात ही विवाह से नाराज होकर अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। दूल्हा पक्ष को लड़की के भागे जाने की सूचना नहीं मिली थी, वे मंडप पर इंतजार करते रहे, लेकिन दुल्हन नहीं आई। युवक बाजपुर नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड का निवासी है। उसका विवाह सीमावर्ती उत्तर प्रदेश क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुआ था। रविवार को दोनों का विवाह होना था, जिसके लिए सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए थे। परिवार और रिश्तेदार विवाह स्थल पर लड़की पक्ष के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी फोन पर सूचना मिली कि दुल्हन घर से गायब है और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.