संवाददाता, अप्रैल 11 -- बागपत में बर्ड-डे पार्टी में जाने की बात कहकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या कर दी गई। शव को संतोषपुर गांव के श्मशान घाट में फेंक दिया ओर पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शाम के समय पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति, बहन और पति के दोस्त को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया। ट्योढ़ी गांव का रहने वाला सचिन शर्मा खेती बाड़ी करता था। उसका गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को पता चला, तो उन्होंने पुत्री की शादी सिसाना गांव के एक युवक के साथ कर दी। शादी के बाद भी सचिन प्रेमिका से मिलता रहा। बताया जाता है कि गत सात अप्रैल की शाम प्रेमिका सुमन ने सचिन को मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद सचिन परिजनों को यह कहकर घर से निकला कि जन्म दिन की पार्टी में जा रहा हूं, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.