मोरना, जून 2 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में शादी के बाद भी पहला प्यार नवविवाहिता के दिल से निकल नहीं पा रहा था। प्रेमी से जुदाकर कहीं और की गई शादी उसे बर्दाश्त नहीं हो रही थी। शादी के बाद मायके आने पर सोमवार को प्रेमी के लिए उसकी तड़प इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे लेकर लोग अस्पताल भागे। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया। घर आने पर उसकी हालत फिर बिगड़ी और मौत हो गई। प्रेमिका की मौत की जानकारी मिलते ही प्रेमी युवक ने भी जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विवाहिता की एक माह पहले ही बिजनौर में शादी हुई थी। प्रेमी युवक के साथ कई साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद भी शादी कहीं और कर दी गई थी। 15 दिन पहले ससुराल से नवविवाहिता मायके आई थी। मामला मोरना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ का है। गांव बिहारग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.