सागर, फरवरी 12 -- सागर की देवरी पुलिस जिस शख्स को बीते 6 महीने से लापता समझ रही थी उसकी लाश गटर से बरामद हुई है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे और कोई नहीं बल्कि कथित तौर पर मृतक की पत्नी के प्रेमी का हाथ है। दरअसल 22 वर्षीय प्रिंस वाल्मिकी अचानक लापता हो गए थे जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने उनकी खोजबीन की मगर उनका कोई पता नहीं लग पा रहा था। पुलिस को इस मामले में सफलता तब मिली जब आरोपी के घर के पीछे स्थित एक सेप्टिक टैंक की खुदाई की गई। इस दौरान उसमें से एक खोपड़ी और हड्डियों के टुकड़े बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि शव प्रिंस वाल्मिकी का है। दरअसल सागर जिले के निवासी प्रिंस वाल्मिकी के लापता होने की रिपोर्ट उनकी पत्नी तुलसी ने 20 अगस्त को दर्ज कराई थी। शुरुआत में इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला और इसे चुपच...