हरिद्वार, जनवरी 19 -- सिडकुल थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में रविवार रात नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। शादी के महज पांच महीने बाद हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद निवासी मोहित की पत्नी हिमांशी ने रविवार देर रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाया। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिस कारण आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिवार और पड़ोसियों से जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि ...